UP Crime: मंदिर में शादी कर रहा था दूल्हा, ऐन मौके पर पहुंची पहली पत्नी, डरकर भागा आरोपी
कुशीनगर के प्रेमवलिया में युवक दूसरी शादी करने मंदिर पहुंचा था। तभी उसकी पहली पत्नी आ गई और हंगामा कर दिया। तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। स्थिति बिगड़ते देख दूल्हा दुल्हन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पहली पत्नी से पूछताछ की और मामला दर्ज किया है।
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 02:39:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 02:39:30 PM (IST)
दूल्हे की दूसरी शादी की प्लानिंग फेल। (फाइल फोटो)HighLights
- दूल्हा मंदिर में दूसरी शादी करने पहुंचा था।
- पहली पत्नी के हंगामे से डरा दूल्हा।
- तलाक का मामला कोर्ट में लंबित चल रहा।
एजेंसी, कुशीनगर। कसया नगर के प्रेमवलिया में मां कोटेश्वरी मंदिर में दूल्हा शादी कर रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी के आने से आखिरी मौके पर सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। पत्नी के हंगामे को देखकर दूल्हे ने भागने ही सही समझा। वह लड़की को लेकर वहां से फरार हो गया।
मामला तमकुहीराज थाने के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक ने बिहार के गोपालगंज के गोपालपुर के एक गांव में रहने वाली लड़की से की है। दोनों के बीच कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद मामला बिगड़ने लगा। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन युवक उससे पहले ही दूसरी शादी करने रविवार को एक लड़की के साथ पहुंच गया। ।
बिना शादी किए ही भाग गया दूल्हा
- पहली पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो वह अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंच गई। वहां जाकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देख लड़की के परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया, जिससे लड़के वाले घबरा गए। दूल्हे ने मौके की नजाकत को भांपते हुए भागना ही ठीक समझा। वह लड़की को लेकर फरार हो गया।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहली पत्नी से बात की। उसने जानकारी दी कि दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। दरोगा वरुणेश उपाध्याय ने बताया कि बिहार गोपालगंज के कोर्ट में मामला विचाराधीन है।