रायपुर जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर, आएगा मजा


By Ashish Gupta02, Jun 2023 10:23 PMnaidunia.com

बूढा तालाब

बूढा तालाब रायपुर में सबसे सुंदर घूमने वाली जगहों में से एक है। इसे स्‍वामी विवेकानंद सरोवर के नाम से भी जाना जाता है।

पुरखौती मुक्‍तांगन

नया रायपुर में पुरखौती मुक्‍तांगन 200 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क की खासियत यह है कि यहां छत्‍तीसगढ़ की संस्कृति को बहुत ही सुंदर से दर्शाया गया है।

महामाया मंदिर

महामाया मंदिर छत्‍तीसगढ़ की प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर महामाया देवी को समर्पित है, जिन्‍हें मां दुर्गा का रूप माना जाता है।

ऊर्जा पार्क

ऊर्जा पार्क रायपुर में घूमने की खास जगह है। यह जगह साफ वातावरण और बोटिंग के लिए फेमस है। परिवार के साथ वक्‍त बिताने के लिए अच्‍छी जगह है।

ब्‍लू वाटर

ब्‍लू वाटर एक प्राकृतिक झील है। इसका पानी इतना साफ है कि इसका रंग आसमान के नीले रंग जैसा दिखता है। जंगल के बीच स्थित यह झील बहुत ही शानदार नजर आती है।

जंगल सफारी

गर्मी की छुट्टियों में एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी पर्यटकों के लिए सैर करने के लिए बेस्‍ट प्‍लेस है। वन्यजीवों को खुले में देखने का अलग रोमांच है।

महंत घासीदास संग्राहलय

रायपुर के इस संग्राहलय का निर्माण राजा घासीदास ने 1875 में कराया था। यह संग्राहलय भारत के 10 संग्राहलयों में से एक है। यहां सुंदर वास्‍तुकला को देखा जा सकता है।

दूधाधारी मठ

दूधाधारी मठ एक प्रसिद्ध मंदिर है। कहते हैं कि त्रेता युग में भगवान राम और माता सीता यहां आए थे। इसलिए बड़ी संख्‍या में भक्‍त दर्शन के लिए यहां आते हैं।

एमएम फन सिटी

एमएम फन सिटी रायपुर का शानदार वाटर पार्क है। छुट्टी वाले दिन लोग यहां बड़ी संख्‍या में वाटर एक्टिविटी को एन्‍जाय करने आते हैं।

गांधी उद्यान पार्क

गांधी उद्यान पार्क रायपुर के बीचों-बीच स्थित है। यहां बच्‍चों के एन्‍जाय करने के लिए झूले और योग के मैदान है।कुछ देर शांति में बैठने की यह एक अच्‍छी जगह है।

सिंधिया शासकों ने बनवाया था महान इंजीनियर विश्वेश्वरैया से तिघरा डैम