फोर्ब्स ने साल 2025 में विश्व के सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट जारी की है। आज हम इस लेख के जरिए आपको दुनिया के सबसे पावरफुल लोगों के बारे में बताएंगे।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम है। जिनपिंग दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करते हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम है। पुतिन अपने मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। यह पिछले दो दशकों से सत्ता में हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम है। वह अमेरिकी राजनीति और वैश्विक मामलों को प्रभावित करते हैं, खासकर अपने मजबूत और साहसिक बयानों के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल का नाम है। एंजेला मर्केल ने यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व किया और यूरोपीय संघ के निर्णयों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनका गहरा प्रभाव रहा।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम है। ऑनलाइन रिटेल की सफलता ने उन्हें एक शक्तिशाली वैश्विक हस्ती बना दिया है।
इस लिस्ट में छठे स्थान पर पोप फ्रांसिस का नाम है। पोप फ्रांसिस दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा कैथोलिकों के आध्यात्मिक नेता थे।
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर बिल गेट्स का नाम है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स दुनिया भर में एक चर्चित नाम हैं।
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान का नाम है। यह दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश पर नियंत्रण रखते हैं।
इस लिस्ट में नौवां स्थान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और राजनीतिक रूप से तरक्की की है।
इस लिस्ट में दसवें स्थान पर गूगल के संस्थापक लैरी पेज का नाम है। यह गूगल के संस्थापक होने के साथ तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में शीर्ष नेता हैं।
ये हैं विश्व के 10 सबसे पावरफुल लोग। इसी तरह की ट्रेंडिंग खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com