किसी भी खिलाड़ी के लिए एक पारी में 10 विकेट लेना सबसे खास बात होती है। यह कारनामा आज तक बहुत कम लोग ही कर सके है। आइए जानते है टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।
टेस्ट मैच में दो पारियां होती है, जिसमें कुल 20 विकेट होते है। एक पारी में पूरे 10 विकेट लेना हर गेंदबाज का सपना होता है।
साल 1956 में जिम लेकर ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा किया था। जिम इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड के जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही पारी में पूरे 10 विकेट ले लिए थे। लेकर ने इंग्लैंड के लिए 46 टेस्ट मैच खेले थे।
अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। साल 1999 में दिल्ली में एक टेस्ट मैच के दौरान कुंबले ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर, मिडिल आर्डर और लोअर ऑर्डर को अकेले ढेर कर दिया था।
1999 में दिल्ली में टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान को भारत ने 420 रनों का लक्ष्य दिया था। इस पारी में कुंबले ने अकेले 10 विकेट ले लिए थे।
एजाज पटेल ने दिसंबर 2021 में भारत के खिलाफ 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके बावजूद भी भारत ने यह मैच एक बड़े मार्जिन से जीता था।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए टेस्ट मैच में पटेल ने पहली पारी में सभी भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था। यह उनके करियर का सबसे खास मैच था।