अप्रैल यानी साल 2024 के चौथे महीने की शुरुआत हो चुकी है और ग्रहों के लिहाज से यह महीना बेहद ही खास होने जा रहा है। इस माह कई शुभ संयोग बनेंगे।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहों के राजकुमार बुध 2 अप्रैल को मेष में गोचर करेंगे फिर 9 अप्रैल को मीन राशि में उनका वक्री गति से गोचर होने वाला है।
मीन में पहले से ही सूर्य और शुक्र का संयोग बना हुआ है। इस तरह से शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग और बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा।
ऐसे में कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनका किस्मत जल्द ही चमकने जा रहा है।
सिंह राशि वालों के लिए बन रहे ये दो शुभ योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आपकी सभी भौतिक इच्छाएं पूर्ण होंगी। नई योजनाओं को पंख मिलेंगे।
वृषभ राशि के लिए यह महीना लाभप्रद सिद्ध होने वाला है। आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं और अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। आपको कार्य के क्षेत्र में तरक्की होगी और आत्म सम्मान बढ़ेगा।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।