2024 में नहीं रहना चाहते हैं कुंवारे, करें इन 2 मंत्रों का जाप


By Sahil03, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

शादी में बाधा आना

कुछ लोगों की शादी में काफी बाधाएं आती हैं। इतना ही नहीं, रिश्ता होने के बाद भी टूट जाता है। इसके पीछे की वजह कुंडली के कुछ योग होते हैं।

शादी के उपाय

साल 2024 में शादी करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको ज्योतिष में बताएं शीघ्र विवाह के उपाय को अपनाना होगा।

शादी के लिए मंत्र

लड़के मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए भी इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। लव मैरिज को सफल बनाने में भी ये मंत्र असरदार साबित होंगे।

गणेश जी के मंत्र का जाप

शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश जी की पूजा करें। इसके लिए ‘ॐ गं गणपतै नमः’ मंत्र का बुधवार के दिन जाप करें।

कन्याओं के लिए मंत्र

यदि किसी लड़की की शादी में बाधा आ रही है तो उसे सोमवार के दिन ‘ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नामः’ का जाप करना चाहिए। यह मंत्र विशेष रूप से लड़कियों के लिए होता है।

गुरुवार के दिन पढ़ें

ये मंत्र अगर आप चाहते हैं कि इसी साल आपकी शादी हो जाएं तो इसके लिए गुरुवार को ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:’ का जाप करें। इस मंत्र के साथ माला भी आप फेर सकते हैं।

शीघ्र विवाह का मंत्र

जिन लड़कों की शादी में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं, उन्हें दुर्गा सप्तशती के मंत्र ‘पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।’ का जाप करना चाहिए।

आयुष्मान योग

साल 2024 की शुरुआत आयुष्मान योग के साथ हुई है। इस साल वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वालों के लिए कई शुभ योग बनने वाले हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Makar Sankranti: पितरों को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार दान करें ये चीजें