महाशिवरात्रि पर करें तिल के ये 2 उपाय, दूर होंगी कई समस्याएं


By Arbaaj25, Feb 2025 01:04 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन अहम माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि पर तिल से जुड़े उपाय करने चाहिए।

महाशिवरात्रि पर तिल के 2 उपाय

अगर आप कई समस्याओं से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन तिल से जुड़े 2 उपाय करने चाहिए। बता दें कि तिल भगवान शिव का प्रिय माना जाता है।

शिवलिंग पर तिल अर्पित करें

महाशिवरात्रि वाले दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसे अर्पित करने से अद्भुत परिणाम मिलते हैं।

आर्थिक समस्या होगी दूर

अगर आप शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करते हैं, तो आर्थिक समस्या दूर सकती है। साथ ही, धन के नए रास्ते खुलते हैं।

पारिवारिक कलह होगी दूर

अगर आप पारिवारिक कलह से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही पारिवारिक कलह दूर होगी।

महाशिवरात्रि पर तिल का दान करें

काले तिल का दूसरा उपाय दान करना है। महाशिवरात्रि के दिन गरीब लोगों को काले तिल दें। ऐसा करने से भी लाभ मिलता है।

पितर होंगे प्रसन्न

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं, जिसकी वजह से घर में खुशियां आती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मीन राशि में शुक्र होंगे वक्री, इन 3 राशियों को मिलेगा पुराना प्यार