2019 विश्व कप में कई बल्लेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। आज हम आपको बताएंगे 7 हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोरों के बारे में।
वार्नर ने 2019 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 147 गेंदों में 166 रनों की पारी खेली थी। डेविड वार्नर ने अपनी पारी में 14 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
जेसन रॉय 121 गेंदों में 153 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जेसन ने 14 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए आयरन फिंच ने सिर्फ 132 गेंदों में 153 रनों की पारी खेली थी। फिंच ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
ऑयन मॉर्गन ने ओवल में अफगानिस्तान के खिलाफ धुआंधार 71 गेंदों में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए थे। इस पारी में मॉर्गन ने 17 छक्के और 4 चौके लगाए थे।
केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 148 रन बनाए थे। केन ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का लगाया था।
पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में रोहित ने 113 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज शाकिब अल हसन ने 124 रनों की पारी खेली थी। शाकिब ने अपनी इस पारी में सिर्फ 16 चौके मारे थे।