वर्ल्ड कप 2019 में लगभग सभी टीमों ने अपना उच्च प्रदर्शन किया था। आइए जानते हैं 2019 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने बल्लेबाजों के बारे में।
इयोन मोर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप के 11 मैचों की 10 पारियों में सबसे अधिक 22 छक्के लगाए थे। मार्गेन ने अपनी 148 रन की पारी में ही लगभग 15 से अधिक छक्के लगाए थे।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच 10 मैचों की 10 पारियों में 18 छक्के मारे थे। विश्व कप में फिंच ने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे।
रोहित शर्मा ने 9 मैचों की 9 पारियों में 14 छक्के लगाए थे। 2019 वर्ल्ड कप में रोहित ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, हिटमैन ने इस टूर्नामेंट में 5 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।
जेसन राय ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 8 मैचों की 7 इनिंग में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाया था। राय ने अपनी वर्ल्ड कप जर्नी में 12 छक्के मारे थे।
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 9 मैचों की 8 पारियों में 12 छक्के लगाए थे। गेल ने अपने इस विश्व कप में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए थे।
इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाज बेन स्टोक्स 11 मैचों की 10 पारियों में 11 छक्के लगाए थे। स्टोक्स ने 5 अर्धशतक लगाए थे।
जॉनी बेयरस्टो ने 11 मैच की 11 पारियों में 11 छक्के लगाए थे । 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 532 रन बनाए थे।