रिपब्लिक डे वीकेंड कई मायनों में खास रहता है। लोग गणतंत्र दिवस के जश्न के बाद एंटरटेनमेंट के लिए फिल्म और वेब शोज का आनंद भी उठाते हैं। आइए जानते है रिपब्लिक डे वीकेंड रिलीज हो रही फिल्म और वेब शोज के बारे में।
24 जनवरी से हस्लर्स जुगाड़ का खेल सीरीज अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज होने वाली है। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
मलयालम कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज नेरू 23 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जााएगा। इस मूवी को आप हिंदी में भी देख सकते है।
कर्मा कॉलिंग भी 26 जनवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इस वेब सीरीज में रवीना टंडन, वरुण सूद, नम्रता सेठ अहम भूमिका में होंगी। यह एक रिवेंज ड्रामा वेब सीरीज होगा।
26 जनवरी 2024 से सैम बहादुर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।
एनिमल भी 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।ओटीटी रिलीज के खिलाफ इसके को-प्रोड्यूसर ने दिल्ली हाई कोर्ट में केस कर दिया है।
मोस्ट अवेटेड वेब शोज में से एक पंचायत का तीसरा सीजन भी 26 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
26 जनवरी के दिन एजेंट भी रिलीज होने वाली है। यह एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है, इसे हिंदी में भी स्ट्रीम किया जाएगा। एजेंट को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।