जब रोजाना मल त्याग ने में कठिनाई हो यानी मल कठोर हो जाता है, तो उसे कॉन्स्टिपेशन कहा जाता है। कॉन्स्टिपेशन की समस्या गलत खानपान के कारण होती है।
अगर आप कॉन्स्टिपेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद में बताए गए 3 उपायों को आजमा सकते हैं। ये उपाय को मल को नरम करके पेट साफ करेंगे।
यह चूर्ण तीन चीजों से मिलकर बना होता है। त्रिफला चूर्ण पेट को साफ करने में कारगर साबित होता है। रोजाना 1 चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी से लेना चाहिए।
आयुर्वेद में एलोवेरा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका जूस खाली पेट सुबह पीने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम हो सकती है। मल त्याग ने से 1 घंटे पहले जूस पिएं।
कॉन्स्टिपेशन से राहत पाने के लिए डाइट में इसबगोल की भूसी शामिल करें। रात को सोने से पहले 1 गिलास हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पिएं।
इन तीनों चीजों का सेवन पाचन के लिए अच्छा होता है। दरअसल, इन तीनों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे मल नरम पड़ता है।
अगर आप आयुर्वेद का उपाय करने की सोच रहे हैं, तो किसी भी एक चीज को एक दिन लें। साथ ही, ज्यादा मात्रा में भी लेने से परहेज करें।