फेंगशुई के अनुसार, अगर आप घर में ये 3 चीजें रखते हैं, तो आर्थिक समस्याओं से मुक्ति और धन संबंधी समस्याओं से उभरने में मदद मिल सकती है।
अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति के लिए घर में मनी प्लांट रखते हैं, तो इससे धन आकर्षित करने में सहायता मिल सकती है।
मनी प्लांट को कांच की बोतल में लगाएं और ध्यान रखें कि यह कभी ना सूखे। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
फेंगशुई के मुताबिक, तीन टांगों वाला मेंढक रखना धन का प्रतीक माना जाता है। इसे रखने से धन संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं।
इस मेंढक को घर के प्रवेश द्वार के पास रखना सही होता है। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
बहता हुआ पानी सकारात्मक ऊर्जा और शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से धन को आकर्षित करने में सहायता मिल सकती है।
पानी के फव्वारे में गंदे पानी का इस्तेमाल ना करें। साथ ही, इसकी आवाज धीमी हो, ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com