फेंगशुई चीनी विद्या है, जिसमें जीवन में सकारात्मक शक्ति को बढ़ाने और सफलता हासिल करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में इन 3 उपायों को करने से आप धनवान हो सकते हैं।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में फिश टैंक रखने से आपके जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
घर में फिश टैंक रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित और वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, सभी बुरी शक्तियां दूर हो सकती हैं।
अगर आप घर में मनी ट्री रखते हैं, तो इससे कर्ज और व्यापार में हो रहे नुकसान से मुक्ति मिल सकती है।
मनी ट्री को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इससे धन और समृद्धि को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर मनी फ्रॉग रखने से धन का प्रवाह बढ़ सकता है। साथ ही, धन संबंधी समस्याए भी दूर हो सकती हैं।
मनी फॉग को अक्सर शुभ अवसर पर खरीदना चाहिए। साथ ही, इसे घर की जमीन से थोड़ा ऊंचाई पर रखे।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com