पेट की गर्मी को शांत करने के लिए चबाएं 3 पत्ते


By Arbaaj12, Jun 2024 04:00 PMnaidunia.com

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में गलत खानपान करने से पेट में गर्मी होने लगती है, जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। आइए जानते हैं कि पेट की गर्मी को शांत करने के लिए किन पत्तों को चबाना चाहिए?

जामुन के पत्ते

जामुन के पत्तों को चबाने से पेट की गर्मी को शांत किया जा सकता है। जामुन के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है।

खाली पेट चबाएं

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए रोजाना खाली पेट 2-3 जामुन के पत्तों को चबाना चाहिए। ऐसा करने से पेट दुरुस्त होता है।

पुदीने के पत्ते

पुदीने के पत्ते पेट के लिए लाभकारी माने जाते है। अगर किसी के पेट में गर्मी हो रही हो, तो उसे पुदीने के पत्तों को चबाना चाहिए।

खाली पेट चबाएं

पुदीने के पत्ते को खाली पेट चबाने से पेट की भयंकर गर्मी से काफी हद तक शांति मिल सकती है। पुदीने के रोज 1-2 पत्तों को चबाएं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते है। ऐसे में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए इसकी पत्तियां फायदेमंद हो सकती है।

रोज खाएं

पेट की गर्मी और पेट को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना तुलसी की 2 पत्तियों को खाना चाहिए। तुलसी की पत्तियां चबाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

इन 3 पत्तियों को चबाने से पेट की गर्मी शांत होती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

डायबिटीज में पिस्ता खाना चाहिए या नहीं?