भाग्य को चमकाते हैं ये 3 पत्ते, तिजोरी में रखें


By Arbaaj26, Jun 2024 12:22 PMnaidunia.com

जब व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है, तो जीवन में परेशानियां और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है किन 3 पत्तों को तिजोरी में रखने से भाग्य चमक सकता है।

पीपल का पत्ता

पीपल का पेड़ शुभ माना जाता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल भी ज्योतिष उपाय में किया जाता है। तिजोरी में इसका पत्ता रखना चाहिए।

तिजोरी में रखें पीपल पत्ता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की तिजोरी में पीपल का पत्ता रखने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन लाभ भी होता है।

तुलसी का पत्ता

हिंदू धर्म में तुलसी का पत्ता सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास होता हैं। इसके पत्ते को भी तिजोरी में रखना चाहिए।

तिजोरी में तुलसी पत्ता

अगर कोई व्यक्ति बुरी तरह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो उसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके तिजोरी में तुलसी का पत्ता रखना चाहिए।

शमी का पत्ता

शमी का पत्ता तिजोरी में रखने से भगवान शिव और शनि की कृपा प्राप्त होती है, जिसके कारण जीवन में खूब धन लाभ होता है।

कपड़े में बांधकर रखें

इनमें से किसी भी 1 पत्ते को तिजोरी में रख सकते है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते को लाल कपड़े में बांधकर रखना है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दुल्हन एक साल तक चूड़ा क्यों पहनती हैं?