पेट साफ करने में 3 पत्ते मददगार हो सकते हैं। अगर आपका पेट सुबह साफ नहीं होता हैं, तो डाइट में तीन पत्ते शामिल करते हैं।
सुबह पेट साफ करने के लिए तुलसी का पत्ता इस्तेमाल करें। दरअसल, यह पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो पेट को ठीक करता है।
पेट को अच्छे से साफ करने के लिए खाली पेट तुलसी का पत्ता चबाना चाहिए। आप इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
पुदीने का पत्ता भी पाचन के लिए फायदेमंद होता है। पुदीना पत्ता फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है।
इसका पत्ता पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। पुदीने के पत्ते से चाय बनाकर खाली पेट पिएं।
करी पत्ता भी पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करने और दुरुस्त रखने में सहायक होता है।
करी पत्ते को चबाकर या उबालकर उसका पानी पीने चाहिए। 1 गिलास पानी में 10 करी पत्ता डालकर पानी उबालें और फिर छानकर पिएं।