अशांत मन के कारण किसी भी काम पर फोकस करना संभव नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस समस्या के लिए कुछ शक्तिशाली मंत्र बताए गए हैं।
मन को शांत करने के लिए ‘ॐ शांतिः शांतिः शांतिः’ का मन ही मन जाप करें। ऐसा आप उस समय कर सकते हैं, जब मन नियंत्रण में न हो।
भोलेनाथ के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना मन को शांत करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे दिमाग के ऊपर गैर जरूरी विचार हावी नहीं होते हैं।
मन को शांत करने के लिए गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ का जाप करें।
गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए सुबह का समय बेहतरीन माना जाता है। इससे जीवन के ऊपर नकारात्मकता हावी नहीं होती है।
बजरंगबली के मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का रोजाना जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने वालों को संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
मंत्रों का जाप करने वालों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, ये मंत्र मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने काम भी करते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।