वास्तु शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इनकी अनदेखी की जाती है तो व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
पर्स में कुछ अशुभ चीजों को रखने से व्यक्ति का दुर्भाग्य बढ़ता है। बता दें कि पैसे रखने वाले वॉलेट का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इस वजह से पर्स में गैर जरूरी चीजों को न रखने की सलाह दी जाती है।
पर्स में गलती से भी फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए। ऐसे नोट रखने से आपकी जेब में पैसा नहीं टिकेगा और मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज रहेंगी।
कुछ लोग दूसरों का विजिटिंग कार्ड अपने पर्स में रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सह नहीं माना जाता है।
सही जानकारी के अभाव में लोग पर्स के अंदर बिल या किसी तरह की पर्ची रखते हैं। मान्यता है कि पर्स में बेकार के कागज रखने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता है।
पर्स में भूलकर भी देवी-देवताओं की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स का स्थान मां लक्ष्मी का होता है। ऐसे में इससे जुड़ी गलतियां करने से धन की देवी नाराज होती हैं और व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि पर्स में किन चीजों को रखने की मनाही होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ