रोज करें ये 3 योगासन, मल त्याग में होगी आसानी


By Ram Janam Chauhan17, Jun 2025 12:01 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में पेट संबंधी समस्याएं होना आम है। ऐसे में मल त्याग करते समय कई लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए, आज हम ऐसे 3 योगासन बताएंगे, जो मल त्याग को आसान बना सकते हैं।

पवनमुक्तासन करें

पवनमुक्तासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर अपने घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं और कुछ देर इसी स्थिति में रहें।

कब्ज से राहत

अगर आपको गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो रही है, तो ऐसे में रोजाना पवनमुक्तासन करना फायदेमंद हो सकता है।

त्रिकोणासन करें

त्रिकोणासन करने के लिए दोनों पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं। इसके बाद एक हाथ नीचे कर पैर को छुएं और दूसरें हाथ को ऊपर करें।

मल त्याग में होगी आसानी

इस योगासन को करने से पेट की चर्बी कम, शरीर में लचीलापन बढ़ाने और मल त्याग करने में आसानी हो सकती है।

वज्रासन करें

इस योग को भोजन करने के कुछ देर बाद करीब 5-10 मिनट किया जाता है। इसे करने के लिए दोनों घुटनों को मोड़कर रीढ़ की हड्डी सीधी कर बैठ जाएं।

पाचन शक्ति बनाए मजबूत

इस योगासन को रोजाना करने से पेट की पाचन शक्ति मजबूत बन सकती है। साथ ही, इससे आंतों की मांसपेशियों को भी शक्ति मिलती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

जंक फूड्स खाने की आदत छोड़ने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स