अनहेल्दी और ज्यादा मसालेदार खाना खाने की वजह से अपच की समस्या होने लगती है। इस वजह से कुछ लोगों को पेट साफ न होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिन लोगों का पेट साफ अच्छे से नहीं होता है या फिर कब्ज की समस्या होती है, उन्हें कुछ योगासन का अभ्यास नियमित करना चाहिए।
खाना पचाने में वज्रासन आपकी मदद कर सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से पेट साफ न होने की समस्या भी दूर हो जाती है।
यह एक ऐसा योगासन है, जिसका अभ्यास आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। यह आसन गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार है।
धनुष की आकृति के योगासन को ही धनुरासन के नाम से जाना जाता है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
धनुरासन को रोजाना करने से पाचन क्रिया को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में सुबह पेट साफ न होने की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है।
पेट से संबंधित समस्याओं के लिए पवनमुक्तासन को भी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को रोजाना करने से अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
इस लेख में बताई गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
कुछ योगासन करने से पेट साफ न होने की समस्या दूर हो सकती है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ