वैदिक ज्योतिष में कुछ राशि के जातकों को संकोची माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ये लोग चाहकर भी किसी को ना नहीं बोल पाते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम कर्क राशि के जातकों का है। माना जाता है कि इस राशि के लोग हर मामले में संकोच दिखाते हैं।
कर्क राशि के जातक हर छोटे काम में संकोच करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हें कसी को ना बोलने में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है।
वैदिक ज्योतिष की मानें तो वृश्चिक राशि के जातकों को भी संकोची माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर खुद की चीजों को लेकर परेशान रहते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक भूलकर भी दूसरों को ना नहीं कह पाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस राशि के जातकों को खुद से ज्यादा दूसरों की चिंता होती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मीन राशि के जातक भी संकोच करते हैं। ये जातक छोटे-छोटे कार्यों को करने से पहले संकोच की भावना में डूब जाते हैं।
मीन राशि के जातक विचार भी काफी ज्यादा करते हैं। माना जाता है कि इस राशि के जातक हर चीज को लेकर जरूरत से ज्यादा विचार करते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।