वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का उल्लेख मिलता है। इनमें से कुछ राशि के जातक स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
गुस्से में आकर 3 राशि के जातक अपने ही काम बिगाड़ बैठते हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसे लोगों में गुस्से पर काबू पाने की क्षमता नहीं होती है।
इस राशि के जातक गुस्से में बौखला जाते हैं और ऐसे कार्य करते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। वैसे तो मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं, लेकिन गुस्से में विवेक खो बैठते हैं।
मिथुन राशि के जातकों को कम बोलने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ज्यादा बोलने की वजह से ये अक्सर विवाद में पड़ जाते हैं।
सूर्य की राशि सिंह के जातकों को भी गुस्सैल माना जाता है। इस राशि के लोग खुद के गुस्से पर कई स्थितियों में काबू नहीं कर पाते हैं।
इस राशि के जातक स्वभाव से शांत होते हैं, लेकिन गुस्सा आने पर ये खुद की भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते हैं। इस वजह से कहा जाता है कि गुस्से में आकर ये अपना काम बिगाड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों पर संगति का सीधा असर पड़ता है। अगर आप गुस्से पर नियंत्रण करना चाहते हैं तो बुरी संगति से खुद का बचाव करें।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किस राशि के जातक गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ