नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की ऐसे करें पूजा
By Prakhar Pandey2023-03-24, 09:42 ISTnaidunia.com
तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जुड़ी इन बातों के बारे में।
मां चंद्रघंटा
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। मां की पूजा से आपको भय मुक्ति का वरदान मिलता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ता हैं।
कैसे करें पूजा?
खुद स्वच्छ होकर मां चंद्रघंटा को दूध, दही, घी, शहद और इत्र इत्यादि से स्नान कराए। उसके बाद मां को कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिश्री, सुपारी, लौंग, इलायची पान अर्पित करें।
दीपक जलाएं
इन सब विधि को पूर्ण कर मां के सामने घी के पांच दीपक जलाएं। भोग लगाने के बाद ॐ ऐं नमः का जाप करें।
महत्व
मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना करने के पीछे का महत्व हैं यह कि इन्हें शांति व कल्याण का प्रतीक माना जाता हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार इनकी पूजा से मां को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती हैं।
स्वरूप
मां चंद्रघंटा अपने इस स्वरूप में शेर पर सवार हैं और अपने दस हाथों में कमल, कमंडल के साथ साथ शस्त्र भी ली हुई हैं। मां के माथे पर अर्धचंद्र होने के चलते उन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता हैं।
प्रिय पुष्प और पसंदीदा वस्त्र
मां चंद्रघंटा को पीले गुलाब और सफेद कमल की माला अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और पीला रंग ही मां का पसंदीदा वस्त्र होता हैं।
प्रसाद
मां को गाय का दूध या उसके दूध से बना भोग को चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से आपके सभी दुखों का निवारण होता हैं।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ
Health Tips: गर्भावस्था में कैसा हो महिलाओं का आदर्श खानपान, जानिए यहां