सेहत के लिए हींग का सेवन काफी फायदेमंद होता है। हींग खाने से खासकर पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है।
घी का सेवन भी हींग की तरह ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। घी में विटामिन ए, विटामिन ई, के साथ घी में कैल्शियम, ओमेगा 3 और खनिज पाया जाता हैं।
अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते है, तो इससे आपके शरीर को 4 बड़े फायदे मिल सकते है। आइए जानते है हींग और घी को एक साथ खाने से क्या होता है।
अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते है, तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है इसलिए अगर किसी की हड्डियां कमजोर है, तो जरूर सेवन करें।
पाचन के लिए घी और हींग का सेवन लाभकारी होता है। इसका एक साथ सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो संक्रमण का अधिक खतरा होता है इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए हींग और घी का सेवन करें।
अगर किसी व्यक्ति के कब्ज की समस्या होती है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए हींग और घी का सेवन करें। इस सेवन पेट को साफ कर देता है।