बरसात के मौसम में कच्चा प्याज खाना खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते है कि कच्चा प्याज खाने से 4 कौन से फायदे मिलते है?
कच्चे प्याज में पोषक तत्व भरपूर पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
हार्ट से जुड़ी समस्याओं में कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है।
अगर आप डायबिटीज के रोगी है, तो कच्चे प्याज का सेवन करें। कच्चा प्याज खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
कच्चा प्याज खाने से बालों को भी लाभ मिलता है, क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो बालों को लंबा और डैंड्रफ से निजात दिलाते है।
बरसात के मौसम में कच्चा प्याज खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
कच्चे प्याज का सेवन भोजन करते समय सलाद के तौर पर करना चाहिए। दोपहर के भोजन में सलाद के तौर पर प्याज का सेवन करें।
रोजाना कम से कम आधा कच्चा प्याज खाना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ