ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख का विशेष महत्व होता है। मोर का पंख घर में रखना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि मोर पंख सिरहाने रखने से क्या होता है?
अगर आप सिरहाने मोर पंख रखकर सोते है, तो आपको इससे 4 बड़े अद्भुत फायदे मिलने लगते है। ये 4 फायदे आपकी जीवन को सफल बना सकते है।
यदि कोई व्यक्ति धन की समस्या से जूझ रहा है, तो तकिए के नीचे मोर पंख को रखें। इसको रखने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।
जिस घर में रोजाना क्लेश हो रहे हो उन लोगों को अपने तकिए के नीचे मोर का पंख रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही घर में सुख-शांति आती है।
अगर किसी इंसान को रात में सोने के समय बुरे सपने आते है, तो तकिए के नीचे मोर के पंख को रखें। तकिए के नीचे मोर के पंख को रखने से बुरे सपनों से मुक्ति मिलती है।
तकिए के नीचे मोर के पंख को रखने से पति-पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ता है इसलिए तकिए के नीचे मोर का पंख रखकर सोया करें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सिरहाने मोर पंख रखना फलदायी होता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ