भगवान शिव को अर्पित करें ये 4 फूल बदल जाएगी किस्मत


By Ayushi Singh04, Jul 2024 01:00 PMnaidunia.com

महादेव को देवों के देव कहा जाता है, क्योंकि वे बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं। उनको बहुत ही आसानी से खुश कर सकते हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि भगवान शिव को कौन से 4 फूल अर्पित करने से लाभ होता है-

भगवान शिव को अर्पित करें

इन पांच फूल को भगवान शिव को अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों और कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं।

सफेद मदार का फूल

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को मदार या आक का फूल चढ़ाने से धरती लोक से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, भगवान शिव जीवन के सभी कष्ट हर लेते हैं।

शमी का फूल

प्रदोष या शिवरात्रि को पड़ने वाली अष्टमी तिथि को भगवान शिव को शमी के 7 फूल अर्पित करने से बहुत ही लाभ प्राप्त होता है। इस उपाय को करने से जीवन के सारी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

धतूरे का फूल चढ़ाएं

ऐसा माना जाता है कि धतूरे का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और मन की कड़वाहट भगवान शिव दूर करते हैं। भक्तों को उनकी पूजा के अनुसार फल मिलता है।

पारिजात का फूल

यह फूल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि यह फूल उनके आराध्य देव श्री विष्णु के कृष्ण अवतार खुद स्वर्ग से लेकर आए थे। इसको भगवान शिव को अर्पण करने से वह बहुत खुश होते हैं और सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

बेल पत्र

आप फूलों के अलावा बेल पत्र भी भोले नाथ को अर्पित कर सकते हैं। एक मान्यता है कि भगवान शिव ने जब विष का घूंट पिया था, तब बेल पत्र ने ही उनको राहत दी। बेल पत्र की तीन पत्तियां भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक हैं। इन्हें अर्पित करने वालों पर शिवजी प्रसन्न भी होते हैं।

भगवान शिव को ये 4 फूल अर्पित करने से किस्‍मत बदल जाती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इन तीन तारीख में जन्मे लोग बनते हैं धन्ना सेठ