भारतीय किचनों में औषधीय गुण से भरपूर चीजें पाई जाती है, तो हमारे शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही, बालों के लिए भी लाभकारी होती है।
आज हम आपको 4 ऐसी चीजें के बारे में बताएंगे कि किचन में रखी कौन सी 4 चीजें आपके बालों को बाल झड़ने से रोक सकती है।
आजकल गलत खानपान और बालों की केयर न करने की वजह से बाल तेजी से झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इसका समाधान किचन में ही मौजूद है।
बालों को झड़ने से रोकना है, तो मेथी के दानों का पेस्ट लगाएं। मेथी दाना लगाने से बालों को मजबूती मिलती है, जिससे झड़ते नहीं है।
किचन में मौजूद करी पत्ता भी बालों के लिए फायदेमंद रहता है। करी पत्ते को सरसों के तेल में डालकर पकाएं और बालों में तेल लगाएं।
प्याज हर किचन में पाया जाता है। ऐसे में उसका रस निकालकर लगाएं। प्याज का रस लगाने से बालों की समस्याएं दूर होने लगती है।
बालों के लिए आंवला भी लाभकारी माना जाता है। दरअसल, आंवले में विटामिन-सी और ई पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी बनता है।