जोड़ों में दर्द होने पर तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, तेल में मौजूद तत्व दर्द और सूजन दोनों को ही कम करते हैं।
आमतौर पर जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी कई तेल फायदेमंद हो सकते हैं।
जोड़ों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि हाई यूरिक एसिड, लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना और विटामिन्स की कमी।
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए अरंडी का तेल प्रभावित हिस्से पर लगाना चाहिए। यह तेल दर्द और सूजन को दूर करता है। साथ ही, हड्डियों को मजबूत भी बनाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून तेल को हल्का गर्म करें और नमक मिलाकर लगाएं।
जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए तिल का तेल भी फायदेमंद होता है। इस तेल में कच्चा लहसुन मिलाकर गर्म करें और फिर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं।
बादाम का तेल जोड़ों दर्द और जकड़न को कम करता है। बादाम तेल को हल्का गुनगुना करें और दर्द वाली जगह पर मालिश करें।
इन 4 तेलों के मदद से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ