चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए कई चीजों को लगाया जाता है। उन्हीं में से एक दही है। दही चेहरे पर लगाने से कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते है।
अगर आप दही चेहरे पर ज्यादा मात्रा या रोजाना लगाते है, तो स्किन से जुड़ी 4 समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आइए इन समस्याओं के बारे में जानते है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको दही लगाने से चेहरे पर रैशेज, खुजली जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए, पहले पैच टेस्ट कराएं।
ज्यादा मात्रा में चेहरे पर दही लगाने से पिंपल्स की भी समस्या हो सकती है। इसलिए, हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न लगाएं।
अगर कोई व्यक्ति चेहरे पर काफी ज्यादा दही लगाते है, तो इससे उसको स्किन ऑयली की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
स्किन पर काफी ज्यादा दही लगाने से स्किन की रंगत पर भी इसका असर पड़ सकता है क्योंकि, दही में काफी ज्यादा ऑयली एजेंट होते हैं।
ज्यादा दही लगाने से परहेज करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ