कुछ लोगों की आदत में शुमार होता है कि वो रोजाना बासी रोटी को खाते है, लेकिन आपको पता है कि बासी रोटी खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है?
शरीर के लिए बासी रोटी का सेवन बेहद ही हानिकारक माना जाता है। अक्सर डॉक्टर बासी रोटी न खाने की सलाह देते है।
बासी रोटी खाने के बाद उल्टी होने की संभावना होती है। दरअसल, बासी रोटी में बैक्टीरियल पाए जाते है, जिसके कारण उल्टी हो सकती है।
यदि कोई ज्यादा समय तक रखी बासी रोटियों को खाते हैं, तो फूड पॉइजनिंग होने का रिस्क भी हो जाता है। इससे आपको डायरिया के शिकार भी हो सकते है।
अगर आप बासी रोटी का सेवन करते है, तो रोटी जल्दी नहीं पचती है, जिसके कारण आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
बासी रोटी में कई बार फंगस और बैक्टीरिया के कारण ये जी मिचलाने या मतली का कारण बन सकती हैं। इसलिए, आपको बासी रोटी नहीं खाना चाहिए।
इन समस्याओं से बचने के लिए बासी रोटी को खाने से परहेज करना चाहिए। बासी रोटी में फंगस और बैक्टीरिया पाने की अधिक संभावना होती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ