मूर्ति खंडित होने से मिलते हैं ये 4 संकेत


By Arbaaj23, Oct 2024 12:20 PMnaidunia.com

खंडित मूर्ति घर में रखने से मना किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर मूर्ति खंडित हो जाती है, तो इसका क्या अर्थ होता है?

खंडित होने के संकेत

मूर्ति खंडित होने पर आपको भविष्य के लिए 4 संकेत मिलते है। आइए जानते हैं कि आखिर किन 4 संकेतों की ओर इशारा करते है।

बाधा दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि देवी-देवता की मूर्ति खुद से खंडित होती है, तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि कोई बाधा दूर हो गई है।

मुसीबत का टलना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मूर्ति का अचानक खंडित होना इस ओर इशारा करती हैं कि भविष्य की कोई मुसीबत टल गई है।

हाथ से टूटना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के हाथों से मूर्ति खंडित होती है, तो उसे अशुभ माना जाता है। ऐसी मूर्ति खंडित होने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

सपने में खंडित मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में भगवान की मूर्ति खंडित होते हुए देखता है, तो यह भी अशुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में दिवाली कब है? जानें पंचांग के अनुसार सही तारीख