आयुर्वेद में शिलाजीत को बेहद ही फायदेमंद माना गया है। इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते है। साथ ही, पुरुषों के लिए रामबाण होता है।
शिलाजीत सीधे तौर पर नहीं किया जाता है। इसको दूध या शहद के साथ लेना चाहिए। जब शिलाजीत खाएं, तो 4 चीजों का सेवन न करें।
अगर आप दूध और शिलाजीत ले रहे हैं, तो भूलकर भी मांस और मछली न करें। इनका सेवन करने से अपच की समस्या हो सकती है।
दूध और शिलाजीत लेने वालों को खट्टे फल भी नहीं खाने चाहिए। इनका साथ में सेवन करने से पाचन की समस्या हो सकती हैं।
शिलाजीत को दूध के साथ ले रहे हैं, तो इस दौरान मूली का सेवन करने से परहेज करें। मूली शिलाजीत और दूध को एक साथ खाने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
शिलाजीत को शहद के साथ खा रहे हैं, तो इसे गर्म पानी में मिलाने से बचें। शहद और गर्म पानी के मिश्रण से शरीर में टॉक्सिंस का निर्माण हो सकता है।
इन 4 चीजों के साथ शिलाजीत न खाएं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ