व्यक्ति लाख कोशिश करता है, लेकिन तभी परिवार में क्लेश होते हैं और अशांति का माहौल बना रहता है। आइए जानते हैं कि पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए अपनाएं ये 4 वास्तु उपाय-
वास्तु शास्त्र में परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहे इसके लिए कई नियम बताए गए हैं, जिसका पालन करने से लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर लाल रंग है तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़े कम होते हैं और शांति भी बनी रहती है।
हर महीने में एक सोमवार को चावल के खीर का भोग लगाना चाहिए और सभी लोगों को ग्रहण भी करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वैवाहिक जीवन में क्लेश को दूर करने के लिए बेडरूम में एक कोने में नमक को रखें और इसे हर महीने बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से सुख-शांति बनी रहती है।
घर में ईशान कोण गंगाजल जरूर रखना चाहिए। इससे परिवार के बीच में प्रेम बना रहता है और मतभेद भी दूर होता है।
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा की ओर कोई वस्तु या तस्वीर है तो उसे हटा देना चाहिए। इस दिशा में गौतम बुद्ध की तस्वीर लगानी चाहिए।
पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए ये 4 वास्तु उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM