Vitamin E कैप्सूल से डार्क सर्कल्स कम करने के 4 तरीके


By Arbaaj19, Jan 2025 05:19 PMnaidunia.com

विटामिन-ई चेहरे स्किन के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है। चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल लगाने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

क्‍यों होते हैं डार्क सर्कल्स?

कम नींद या फिर देर रात तक मोबाइल यूज करने से डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काला घेरा।

डार्क सर्कल्स के लिए विटामिन-ई कैप्सूल के फायदे

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-ई कैप्सूल बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। इसको 4 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बादाम तेल और विटामिन-ई कैप्सूल

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बादाम के तेल में 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट बाद धोएं।

नारियल तेल और विटामिन-ई कैप्सूल

डार्क सर्कल्स जल्दी कम करने के लिए विटामिन-ई कैप्सूल और नारियल तेल में मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दोनों को मिक्स करके डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाएं।

दूध और विटामिन-ई कैप्सूल

विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल दूध में मिलाकर भी किया जा सकता है। दूध भी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।

एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप इसे एलोवेरा जेल में मिलाकर भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। एलोवेरा भी डार्क सर्कल्स में फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बंद नाक को चुटकियों में खोलेंगी किचन में रखी ये 3 चीजें