बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता हैं। इस दिन उनकी पूजा की जाती हैं। उनकी पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती है। इसके साथ ही रात के समय कुछ उपाय भी कर सकते है।
गणेश जी की पूजा सुबह के समय करनी चाहिए, लेकिन रात को सोने से पहले कुछ उपायों को करने से आर्थिक फायदा मिल सकता है।
बुधवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
अगर लाख मेहनत करने के बाद भी करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार की रात को भगवान गणेश को 21 शमी पत्ते अर्पित करें।
रात को सोने से पहले गणेश जी के सामने बैठकर ‘वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी के कारोबार में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो बुधवार की रात को तकिए के नीचे इलायची रखकर सोएं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ