पीठ का दर्द दूर करने वाले 4 योगासन


By Arbaaj10, Feb 2025 12:35 PMnaidunia.com

आजकल युवाओं में पीठ के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे दूर करने के लिए रोजाना 4 योगासन करना फायदेमंद हो सकता है।

योगासन शरीर के लिए वरदान

योगासन करने का चलन सदियों पुराना है। इसे करने से शरीर फिट और बीमारियों से दूर रहता है। कई शारीरिक समस्याओं को भी योगासन से कम किया जा सकता है।

भुजंगासन करें

पीठ के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने से पीठ और कमर दोनों का दर्द कम होता है।

धनुरासन करें

पीठ का दर्द को दूर करने के लिए रोजाना 4-5 बार धनुरासन करना चाहिए। यह एक आसान योगासन है, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करता है।

सेतुबंधासन करें

पीठ और पैर के दर्द से निजात पाने के आप सेतुबंधासन भी कर सकते हैं। सेतुबंधासन करने से पैरों के घुटनों को मजबूती मिलती है।

बालासन करें

पीठ का दर्द को दूर करने के लिए बालासन भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, बालासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

सुबह करें योगासन

पीठ दर्द को दूर करने के लिए इन योगासन को सुबह के समय में करना चाहिए। योगासन करने से सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिन में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?