सर्दियों में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के 5 फायदे


By Ram Janam Chauhan28, Dec 2024 03:33 PMnaidunia.com

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में जानते हैं-

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह नसों को रिलैक्स करने में भी मददगार है।

कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

रोजाना अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसलिए, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मदद करें

इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।

तनाव कम करें

अर्जुन की छाल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसका सेवन करने से रात के समय बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है।

सीमित मात्रा में करें सेवन

अर्जुन की छाल का काढ़ा दिन में 1-2 बार पिएं, इसे खाली पेट या रात में सोने से पहले सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको अर्जुन की छाल से किसी भी तरह की समस्या है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नाश्ते में 1 एवोकाडो खाने के फायदे