ब्लूबेरी सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि यह सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं, इसे सेवन करने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में-
ब्लूबेरी में फाइबर और एंथोसायनिन होते हैं, जो दिल को रोगों से लड़ने में मददगार है। इसलिए, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ब्लूबेरी का रोजाना सेवन कर सकते हैं।
ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो दिमाग की नसों को मजबूत को बनाने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से दिमाग तेज हो सकता है।
ब्लूबेरी में विटामिन सी, के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिसकी वजह से रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
ब्लूबेरी का रोजाना सेवन करने से त्वचा ग्लोइंग बनाने और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको ब्लूबेरी के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com