शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए विटामिन बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन बी6 और बी12 का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
विटामिन बी6 और बी12 दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत और याद रखने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
अगर आप कमजोरी और थकान की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में शरीर को ऊर्जा देने के लिए विटामिन बी6 और बी12 बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो ऐसे में विटामिन बी6 और बी12 सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए बी12 बहुत जरूरी है। साथ ही, यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।
आज कल लोगों में तनाव और डिप्रेशन की समस्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में विटामिन बी6 और बी12 का सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आपको विटामिन बी6 और बी12 के सेवन से एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com