सर्दी के मौसम में मूंगफली से बनी चटनी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
मूंगफली विटामिन ए और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होती है। जिसके कारण त्वचा को निखारने, साफ और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है।
मूंगफली की चटनी की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। जिससे शरीर को ठंडक का एहसास कम होता है।
मूंगफली की चटनी फाइबर से भरपूर होती है। इसलिए, यह कब्ज गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में फायदेमंद हो सकती है।
मूंगफली की चटनी प्रोटीन, विटामिन बी6 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो सर्दियों में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होती है। जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको खाने की क्रेविंग कम होती है।
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए भुनी हुई मूंगफली पीसें फिर लहसुन, मिर्च और नींबू मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें।
अगर आपको मूंगफली के सेवन से किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com