मोरिंगा गोंद महिलाओं की ये 5 समस्याएं कर सकता है दूर


By Ram Janam Chauhan03, Jan 2025 01:11 PMnaidunia.com

मोरिंगा गोंद में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो महिलाओं के इन 5 समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से

पीरियड्स में दर्द से राहत

मोरिंगा गोंद का सेवन करने से हार्मोन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है, जिससे अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

कई महिलाओं को हड्डियों में दर्द होने की शिकायत होती है। ऐसे में मोरिंगा गोंद का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है

त्वचा निखारने में मदद करें

मोरिंगा गोंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिसके कारण यह त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

मोरिंगा गोंद का सेवन गर्भावस्था के दौरान करने से कमजोरी और थकान की समस्या कम हो सकती है।

पेट की बीमारियों में फायदेमंद

मोरिंगा गोंद का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज के साथ एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करें सेवन

मोरिंगा गोंद को दूध या पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसे लड्डू में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

ज्यादा खाने से परहेज करें

मोरिंगा गोंद को रोजाना 1-2 चम्मच खाना फायदेमंद हो सकता है। इसे ज्यादा सेवन करने से एलर्जी होने की समस्या हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां