रस्सी कूदने से शरीर को फिट रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इसे रोजाना करने से शरीर में 5 बड़े बदलाव भी दिखाई देते हैं-
रस्सी कूदना एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो दिल को स्वस्थ रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मददगार हो सकता है।
रस्सी कूदने से 10 मिनट में लगभग 200-250 कैलोरी बर्न हो सकती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
रस्सी कूदने से स्ट्रेस कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में भी मददगार है।
रोजाना रस्सी कूदने से पेट, जांघों और हाथों में जमा चर्बी को कम कर सकते हैं। जिसकी वजह से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।
रोजाना रस्सी कूदने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना 10-15 मिनट रस्सी कूदने से शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।
रस्सी कूदने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com