गर्मियों के मौसम लू लग सकती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, आज हम आपको ऐसे 5 बीज को बारे में बताएंगे जिसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
सौंफ के बीज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाने में मददगार है। साथ ही पाचन शक्ति भी बेहतर करता है।
खरबूजे के बीज पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्मियों में ठंडा रखते हैं। इसे शेक या स्मूदी के रूप में सेवन कर सकते हैं।
चिया सीड्स का नियमित सेवन करने से शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
तुलसी के बीज का गर्मियों के मौसम में सेवन करने पर शरीर को ठंडक मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।
अलसी के बीज का गर्मियों के मौसम में सेवन करने पर शरीर को ठंडा रखने और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी पूरी करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको इन बीजों से किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com