इन 5 वृक्ष में वास करते हैं देवता, पूजा करने से होंगे मालामाल


By Sahil17, Jun 2024 03:43 PMnaidunia.com

इन वृक्ष में देवता करते हैं वास

हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों में ऐसे पौधों का भी उल्लेख मिलता है, जिनमें देवी-देवताओं का वास होता है।

पीपल का वृक्ष

पीपल के पेड़ को पूजनीय बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु वास करते हैं। यही कारण है कि इस वृक्ष की पूजा करना फलदायी माना जाता है।

शमी का पौधा

शनिदेव को शमी का पौधा प्रिय होता है। इस पेड़ की नियमित पूजा करने से दुश्मनों से जीता जा सकता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने भी शमी के पौधे की पूजा की थी।

शनिदेव होंगे प्रसन्न

शमी के वृक्ष की पूजा करने से भगवान शनि का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि इस पौधे की पूजा करने से शनिदेव अशुभ फल भी नहीं देते हैं।

बरगद के पेड़ की पूजा करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बरगद के पेड़ में भगवान शिव वास करते हैं। अगर इसकी पूजा की जाती है तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

तुलसी का पौधा

धन की देवी मां लक्ष्मी का वास तुलसी के पौधे में होता है। अगर आप इस पौधे के पास दीपक जलाएंगे तो धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

केले का वृक्ष

हिंदू धर्म में केले के पेड़ का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। गुरुवार को दिन इस पेड़ की जड़ में दीपक जलाने का खास महत्व होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने कुछ वृक्षों को लेकर बात की, जिनमें देवी और देवताओं का वास होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर का दरवाजा ऐसा होगा तो बरसेगा धन