चैत्र नवरात्रि को हिन्दू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में देवी दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग अवतारों की पूजा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
माना जाता है कि अष्टमी और नवमी के दिन घर में भजन और कीर्तन करना शुभ हो सकता है। साथ ही, 9 कन्याओं को भोजन कराना शुभ फल दे सकता है।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं, तो मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में घर को साफ रखने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही, सभी बुरी शक्तियों का अंत होता है।
चैत्र नवरात्रि में जरूरतमंदों और गरीबों को दान करने से पुण्य मिलता है। ऐसे में भोजन, वस्त्र और अनाज का दान कर सकते हैं।
अगर आप ये सभी काम चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर करते हैं, तो इससे आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com