ये 5 आदतें बढ़ा रही हैं शरीर में Blood Pressure


By Ram Janam Chauhan31, Mar 2025 12:05 PMnaidunia.com

आज के दौर में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में इन 5 गलतियों को करने से जाने-अनजाने में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

एक्सरसाइज न करने की आदत

एक्सरसाइज करने से कई लोग बचते हैं, ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए, रोजाना दिन में 30 मिनट एक्सरसाइज करे।

ज्यादा नमक खाने की आदत

कई लोग ज्यादा नमक खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में नमक का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती है।

समय पर न सोने की आदत

रात में ज्यादा देर जागने की वजह से ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है। इसलिए, रोजाना समय पर सोने की आदत बनाएं।

ज्यादा तनाव लेने की आदत

अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर तानवग्रस्त हो जाते हैं। जिसके कारण शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

ज्यादा कैफीन खाने की आदत

गर्मियों के मौसम में लोग कोल्ड ड्रिंक्स, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं, जो शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आप इन आदतों के शिकार हैं, तो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

7 हर्ब्स से बालों की सारी टेंशन होंगी गायब, जरूर आजमाएं