शिव पंचाक्षर मंत्र जाप करने 5 अद्भुत फायदे


By Ram Janam Chauhan19, Jan 2025 04:34 PMnaidunia.com

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप कर सकते हैं-

ॐ नमः शिवाय का जाप करें

सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करने के लिए इस मंत्रा का जाप करना शुभ फल दे सकता है। ऐसे में इसे जाप करने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मन शांत होता है

इस मंत्र का जाप करने से आपको सुकून मिलता है। साथ ही इसे रोजाना जाप करने से मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

शरीर को ऊर्जावन बनाए

अगर आप तनाव और चिंता की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, शरीर ऊर्जावन बनता है।

नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा

अगर आप शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करते हैं, तो आपको नकारात्मक शक्ति को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

कैसे करें शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप

शिव पंचाक्षर मंत्र मंत्र का जाप करने के लिए एक शांत जगह पर बैठ जाएं, आंखें बंद करें और भगवान शिव को याद करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

रोजाना करें जाप

अगर आप इस का शुभ परिणाम चाहते हैं, तो ऐसे में इसे रोजाना सुबह स्नान कर, भगवान शिव की मूर्ति के सामने बैठकर जाप करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मौन व्रत रखने से क्या होता है?