सुबह 1 पान का पत्ता चबाने से मिलते हैं 5 फायदे


By Arbaaj18, Sep 2024 09:20 AMnaidunia.com

पान का पत्ता पोषक तत्व से भरपूर होता हैं। पान के पत्तों में विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, एंटीफंगल, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम पाया जाता हैं।

मिलते हैं 5 फायदे

पान का पत्ता देखने में भले गुणकारी न लगता हो, लेकिन इसका सेवन कई समस्याओं में कारगर साबित होता है। पान का पत्ता खाने से शरीर को 5 लाभ मिलते हैं।

इंफेक्शन से बचाव

अगर खाली पेट 1 पान का पत्ता चबाएं, तो इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

पान के पत्ते चबाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर को बढ़ने नहीं देता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर किसी के जोड़ों में दर्द रहता है, तो खाली पेट पान का पत्ता खाना चाहिए। इसके खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

पाचन होता है ठीक

जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उनको पान का पत्ता रोज सुबह चबाना चाहिए। इसको खाने से पाचन मजबूत होता है।

मसूड़ों के सूजन से राहत

अगर आप रोज सुबह पान के पत्तों को चबाएं, तो इससे मसूड़ों की सूजन में आराम मिल सकता है। साथ ही पान के पत्ते खाने से दांतों का दर्द और इंफेक्शन भी दूर होता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एक-एक हड्डी में कैल्शियम भर देंगे ये 5 फूड्स