रोज 2 मिनट Lotus Pose करने से मिलते हैं 5 गजब के फायदे


By Ram Janam Chauhan17, Mar 2025 12:02 PMnaidunia.com

Lotus Pose को पद्मासन भी कहा जता है। अगर आप इस योगासन को रोजाना करते हैं, तो शरीर में ये 5 सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

अगर आपको अक्सर गैस, कब्ज या अपच की समस्या होती है, तो ऐसे में रोजाना सुबह के समय 2 मिनट पद्मासन करने से इन समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

स्ट्रेस कम करने में मददगार

अगर आप ज्यादा काम के दबाव की वजह से स्ट्रेस की समस्या से परेशान हैं, तो पद्मासन को रोजान करने से इस समस्या को कम कर सकते हैं।

शरीर को बनाए लचीला

रोजाना पद्मासन करने से रीढ़ की हड्डी, कमर और पीठ को मजबूत और लचीला बनाने में मदद मिल सकती है।

वजन घटाने में फयादेमंद

रोजाना सुबह के समय इस योगासन को करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

इस योगासन को रोजाना 2 मिनट करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको पद्मासन करने के दौरान दर्द या समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फैट बर्न करने के लिए कब एक्सरसाइज करें?